हरदोई: पूर्व मंत्री बाबू गंगाभक्त सिंह की जयंती मनाई गई, जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा अध्यक्ष ने पुष्प अर्पित कर नमन किया
Hardoi, Hardoi | Nov 8, 2025 बाबू गंगा भक्त स्मृति न्यास द्वारा आयोजित पूर्व मंत्री बाबू गंगाभक्त सिंह की जयंती के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा हवन पूजन किया गया। मोनी बाबा मंदिर पर भण्डारे का प्रसाद वितरण हुआ। वहीं उनके पुत्र नरेंद्र पाल सिंह सोनू द्वारा रानी कटियारी हास्पिटल में मरिजो को फल वितरण भी किया गया।