सीएस ने मंगलवार दोपहर दो बजे सीएचसी का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने ओपीडी सेवा ,दवा , साफ - सफाई , प्रसव कक्ष तथा वार्ड में मरीजों की सुविधा आदि के बारे में विस्तार से स्वास्थ्य प्रबंधक अरूण कुमार से जानकारी लिया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण इलाज, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन और सेवा भाव के साथ कार्य करने निर्देश दिए।