लाडपुरा: गुरुद्वारा आरकेपुरम पर प्रकाश पर्व समागम का आयोजन, उमड़ी सिख संगत, लंगर का वितरण
Ladpura, Kota | Sep 14, 2025 श्री गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर रविवार सुबह 10 बजे शहर के आरकेपुरम गुरुद्वारा साहिब पर समागम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की सँख्या में सिख संगत ने भाग लिया और गुरुवाणी का श्रवण किया। गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के मौके पर पटियाला पंजाब से आये अमरजीत सिंह ज्ञानी हरविंदर सिंह मंजी साहिब का विशेष कीर्तन दरबार सजा जिसमे लोगो को गुरुवाणी से निहाल क