शिवपुरी नगर: झांसी तिराहा के पास बाइक खींचने की लापरवाही से राहगीर घायल, मंदिर से लौट रहे बुजुर्ग गंभीर
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी तिराहा के पास रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक अजीबोगरीब हादसे में दो लोग घायल हो गए। यहाँ एक बाइक को दूसरी बाइक से रस्सी के सहारे खींचकर ले जा रहे युवकों की लापरवाही एक राहगीर पर भारी पड़ गई। तुलसी नगर निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रहे थे। तभी झांसी तिराहा के पास दो बाईकों को खींच रहे थे।