जयपुर: मेड़ता रोड यार्ड में ब्लॉक, 23 से 25 मई तक 20 से ज्यादा ट्रेनें होंगी प्रभावित
Jaipur, Jaipur | Apr 8, 2026 जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड स्टेशन यार्ड में रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के चलते 23 से 25 मई के बीच 20 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, जोधपुर-फुलेरा रेलखंड पर क्रॉसिंग संख्या 100 पर निर्माण के लिए विशेश ब्लॉक किया गया है।