चतरा नगर परिषद के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन नगर परिषद चतरा के निवर्तमान उपाध्यक्ष सुदेश कुमार उर्फ फंटूश ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।सुदेश सादगी के साथ अपने प्रस्तावक और समर्थक के साथ समाहरणालय पहुंचे और निर्वाचित पदाधिकारी सह अपरसमाहर्ता अरविंद कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया।