कटघोरा: बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा का कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं का सम्मान
Katghora, Korba | Apr 14, 2026 जिले के कटघोरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस अंतर्गत “सेवा पखवाड़ा” के तहत “बस्ती चलो अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।