कैराना: कांधला में अवैध संबंधों के शक में पिता और सौतेली मां ने की बेटी की हत्या, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jul 23, 2026 कांधला कस्बे के मोहल्ला इलियास नगर में एक जुलाई को 18 वर्षीय हिना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका के पिता ने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अब पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मृतका के पिता अहसान और सौतेली मां गुफराना को गिरफ्तार किया है।