मड़िहान: मड़िहान के चिखुरिया कलवारी मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों से 100 से अधिक गिट्टी बालू वाहनों का रोज गुजरना, राहगीर परेशान
मड़िहान थाना क्षेत्र के चिखुरिया से कलवारी को जोड़ने वाला मार्ग भारी और ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रतिदिन सबसे अधिक गिट्टी और बालू से लदे वाहनों के गुजरने से सड़क जगह जगह से उखड़ गई है और गड्ढों में बदल गई है। राहगीरों के लिए यात्रा जोखिम भरी हो गई है रविवार की दोपहर में क्षेत्र वासियों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।