मालखेड़ा के शिव मंदिर से दानपेटी चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।भीकनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मालाखेड़ा में एक शिव मंदिर से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं,आरोपी के कब्जे से 1963रुपए की चिल्लर,एवं चुराई हुई दानपेटी जप्त की,पुलिस ने बताया कि,आरोपी तूफान उर्फ छोटू निवासी सिरलाय ने मंदिर मे चोरी करना कबूल किया हैं।