खरगोन भीकनगांव पुलिस प्रशासन की तत्परता और ग्रामीणो की मदद से पांच लोगो की जान बच गई। शुक्रवार रात जिले में बारिश के चलते कामोदवाड़ा गांव की वेदा नदी के पुल पर पानी में फंसे मिनी ट्रक आइसर को ग्रामीण और एसडीआरएफ टीम ने जेसीबी की मदद से सुबह-सुबह रेस्क्यू कर पांच लोगों की जान बचाकर सकुशल बाहर निकाल। जिससे बड़ा हादसा टल गया।