भीकनगांव में शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम अंतर्गत बालिकाओं को दिया मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण।शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती भारती अवास्या के निर्देशन में गुरुवार दोपहर को भीकनगांव के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया।