सादाबाद: सादाबाद में तेज हवाओं के साथ आई बारिश, ओलावृष्टि से आलू-गेहूं की फसल में नुकसान की आशंका
सादाबाद में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश व काफी तेज ओलावृष्टि हुई है जिससे खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल और किसानों के खुदे पड़े आलू में भारी नुकसान की आशंका हो गई है। क्योंकि आलू भीगने के बाद कोल्ड स्टोर संचालक उन्हें कोल्ड में नहीं लेते हैं क्योंकि उसके सड़ने की आशंका होती है। वहीं गेहूं की फसल भी भीगने के बाद उसका मंडी में अच्छा दाम नहीं मिलता है।