अरवल: किंजर थाना पुलिस की सजगता: अवैध देशी कट्टे के साथ सेल्फी लेते अभियुक्त गिरफ्तार
Arwal, Arwal | May 10, 2026 किंजर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। 9 मई 2026 की रात थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि सूर्य मंदिर के पास कुछ युवक हथियार लेकर सेल्फी ले रहे हैं। रात्रि गश्ती टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त कुंदन कुमार (पिता: अंचल मांझी, ग्राम किंजर) को मंदिर परिसर में अवैध देशी कट्टे के साथ पकड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से हथियार जब्त कर लिया गया।