भोपाल के मोतीलाल विज्ञान आदर्श महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वदेशी मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों और नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है|