भवनाथपुर: वनकर्मियों की बर्बरता, बुजुर्ग को रातभर भूखा-प्यासा रखा, ₹10 हजार लेकर छोड़ा
भवनाथपुर वन क्षेत्र कार्यालय से मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुपा वन क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने के लिए बोरिंग करा रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग कबिलास सिंह को वनकर्मियों ने पकड़कर करीब 12 घंटे तक हाजत में बंद रखा। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान उन्हें न खाना दिया गया और न ही पीने का पानी।