हथुआ: हथुआ बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, 24 घंटे में खुद कब्जा हटाएं
हथुआ में जाम की गंभीर समस्या से निपटने के लिए हथुआ नगर प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। दोपहर 12:30 बजे कार्यपालक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल के जवानों ने पैदल बाजार का भ्रमण कर सभी मार्गों पर लगे अतिक्रमण की जांच की। इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी दुकानदारों से 24 घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई।