रामपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर दी प्रतिक्रिया
Rampur, Rampur | May 10, 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नक़वी दो दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे। रविवार को सुबह दस बजे शंकरपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने विपक्ष द्वारा EVM पर सवाल उठाने को "पिटे हुए पॉलिटिकल प्राणियों का प्रायोजित प्रोग्राम" करार दिया। नक़वी ने कहा कि विपक्ष जनादेश का अपमान