चाचौड़ा: बीनागंज सरस्वती स्कूल में रंगमंचीय कार्यक्रम उड़ान 2025 का आयोजन, अधिकारी, प्रतिनिधि, बच्चे व अभिभावक शामिल
चाचौड़ा के बीनागंज सरस्वती स्कूल में 29 दिसंबर को रंगमंचीय कार्यक्रम उड़ान 2025 का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्य ने बताया, एसडीओपी मनोज कुमार झा, जन प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में बच्चे ओर अभिभावक शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने विभिन्न कलाकृति वैज्ञानिक और आधुनिक मॉडलों की प्रदर्शनी और खान-पान स्टॉल लगाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चों को सम्मानित किया गया।