आंवला: आंवला में होली पर डीजे के लिए लक्ष्मण रेखा तय, 12 फीट से ऊंचे डीजे और रात 10 बजे बाद शोर पर पाबंदी
आंवला में रविवार दोपहर चार बजे कोतवाली परिसर में डीजे संचालकों के साथ थाना प्रभारी ने बैठक की। आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई थी। पुलिस प्रशासन ने डीजे और लाउडस्पीकर संचालकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।