फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम पूठपुरा में जाम में फंसा कैबिनेट मंत्री का काफिला, संजय निषाद ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया
Fatehabad, Agra | Jun 15, 2026 फतेहाबाद के ग्राम पूठपुरा में थार और अपाचे की टक्कर के बाद ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम में वहां से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का काफिला फस गया। इस दौरान संजय निषाद ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया परंतु ग्रामीण नहीं माने इस दौरान ग्रामीणों को उग्र होता देख पुलिस के हाथ-पर फूल गए तथा मंत्री का काफिला निकाला गया।