गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में गुरमत समागम: बैसाखी पर उमड़ी श्रद्धा, मंत्री और विधायक ने लिया आशीर्वाद
गोविंदगढ़ कस्बे में खालसा साजना बैसाखी दिवस के पावन अवसर पर रविवार को भव्य महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु घर में मत्था टेका और कीर्तन-प्रवचन का आनंद लिया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बेढम और रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।