घुवारा: घुवारा में घर के सामने से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, वीडियो वायरल
घुवारा नगर के वार्ड क्रमांक 10 में शिक्षक अशोक अवस्थी के घर के सामने खड़ी हीरो होंडा बाइक 16- 17 जुलाई की रात में चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने खुद खोजबीन कर कथित आरोपी के घर का पता लगाया, जहां एक अन्य चोरी की बाइक भी मिली। पीड़ित ने शनिवार की दोपहर 12:30 बजे बताया कि सूचना के करीब 36 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।