झालरापाटन: अमरपुरा चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की हुई मौत
झालावाड़ की सीमावर्ती अमरपुरा चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। रामगंज मंडी पुलिस ने सोमवार दोपहर 1:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अमरपुरा का रहने वाला सुरेंद्र पुत्र देवीलाल खनन क्षेत्र में पत्थर खाली करवरकर वापस अपने घर लौट रहा था लेकिन चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।