मांट: गांव जावरा में पेड़ से टकराई कार, कोई हताहत नहीं
Mat, Mathura | May 1, 2026 मांट थाना क्षेत्र के गांव जावरा में शुक्रवार सुबह दस बजे करीब एक कार पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी,कार के पेड़ से टकराते ही वहां राहगीर एकत्रित हो गए और कार चालक दिगम्बर सिंह को सुरक्षित निकाल लिया,ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर अचानक आये किसी पशु को बचाने के प्रयासों में शायद कार पेड़ से टकराई है।