बुढ़ार: सट्टा खिलाते आरोपी को धनपुरी पुलिस ने पकड़ा
Burhar, Shahdol | Jun 22, 2026 धनपुरी पुलिस ने बाजार ग्राउंड क्षेत्र में सट्टा खिलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक को सट्टा पर्ची काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, डॉट पेन और 2,290 रुपये नगद जब्त किए गए। पुलिस ने पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी पुलिस ने सोमावर सुबह 8 बजे दी है।