कटनी नगर: बरही के खन्ना गांव में प्रसव के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बरही तहसील के खन्ना गाँव निवासी चांदनी पति मोनू दाहिया 31 वर्ष को बरही स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल रिफर किया गया था। जहां उसकी और उसके नवजात की मौत हो गई। इस घटना को सीएमएचओ राज सिंह ठाकुर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और आज गुरुवार दोपहर 3:50 मिनट पर इस मामले की जानकारी दी। वही मृतका के पतिजनो ने इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाया है।