बदायूं: पटियाली सराय मोहल्ले में विद्युत पोल की चपेट में आने से करंट लगने से गर्भवती पालतू गाय की हुई मौत, पीड़िता ने दी तहरीर
Budaun, Budaun | Apr 5, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोची नगला मोहल्ले की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी शिवनारायण का 10 वर्षीय बेटा लव अपनी पालतू गर्भवती गाय को चुगाने निकला था। सदर कोतवाली क्षेत्र के पटियाली सराय पूरन हलवाई की दुकान के निकट विघुत पोल के पास रोटी का टुकड़ा पड़ा हुआ था। जिसमें करंट आ रहा था। कि तभी गाय ने रोटी का टुकड़ा जैसे ही खाना शुरू किया और उसकी मौत हो गई।