धनौरा: गजरौला तिगरी गंगा धाम का जलस्तर बढ़ने से पुरोहित परेशान, हजारों का हुआ नुकसान
गजरौला तिगरी गंगा धाम में जलस्तर बढ़ने से पुरोहितों को काफी परेशानी हो रही है। बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गयाA जिससे घाट पर पानी भर गया और पुरोहितों की झोपड़ियां जलमग्न हो गईं। इस कारण से पुरोहितों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।