धनौरा: गजरौला तिगरी गंगा धाम का बढ़ा जलस्तर, पुरोहितों की झोपड़ियां हुई जलमग्न
पहाड़ी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश ने मैदानी इलाकों में मुसीबत बढ़ा दी है। आलम यह है कि गजरौला गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है वहीं तिगरी में घाट किनारे रखी पुरोहितों की झोपड़ियों में पानी घुस गया । पानी घाट की ओर बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे रहने वाले लोगों की धड़कने भी बढ़ने लगी है।