धनौरा: गजरौला शहर में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, कई जगह हुए हादसे, टेंपू फंसा, चालक घायल
आपको बता दे कि शनिवार को करीब 2:00 बजे के आसपास में क्षेत्र में लगातार बारिश शुरू हो गई, झमाझम बारिश से जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली तो पूरे शहर के कई स्थानों पर जल भराव जैसी समस्या पैदा हो गई, यहां से गुजरने में लोगों को काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ा, इस दौरान मायापुरी बस्ती में टेंपू चालक मोहम्मद नईम अपना टेंपो लेकर गया था।