पूरनपुर: नाबालिग किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
पूरनपुर,कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री 4 जून 2026 की सुबह करीब 5 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों का कहना है कि किशोरी किसी के बहकावे में आकर घर से निकली है। वह अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई है।