पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के चंपानगर थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने से 10 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
Purnea East, Purnia | Jun 12, 2026
पूर्णिया के चंपानगर थाना क्षेत्र के सौरा गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने के कारण एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी कथित डॉक्टर अस्पताल में ही शव को छोड़कर मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतुभेज दिया है और जाँच में में जुट गई है