सैदपुर: नौतपा की भीषण गर्मी से आमजन को मिली राहत, प्री मानसून के तहत भोर से तेज बारिश हुई, चेहरे खिले
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को अब राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्री मानसून के तहत शुक्रवार की भोर से ही सैदपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आयी, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।