शाहगंज: योगीनाथ तिराहे पर सरसों तेल लदा ट्रेलर पलटा, चार वाहन हुए क्षतिग्रस्त
जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के योगीनाथ तिराहे पर शुक्रवार तड़के लगभग 5 बजे सरसों तेल लादकर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रेलर के पलटने से वहां खड़े तीन टैम्पो और एक पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन का संतुलन अचानक बिगड़ा और तकनीकी खराबी के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा,