मड़ियाहू: राजस्व टीम के साथ अभद्रता और धमकी देने वाले आरोपी पर दर्ज हुआ मुकदमा
बरसठी थाना क्षेत्र के पिलकथुआ गांव में भूमि विवाद की जांच के दौरान राजस्व कर्मचारियों से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला राजस्व न्यायालय में लंबित गाटा संख्या 362 और 366 से जुड़े विवाद की जांच से संबंधित है