डोमचांच: डोमचांच स्थित चंद्रावती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को भावभीनी विदाई
डोमचांच प्रखंड स्थित चंद्रावती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, डोमचांच में शुक्रवार को 11 बजे सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। उनके सम्मान में विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।