हातोद: इंदौर में पूर्वी आउटर रिंग रोड और मनमाड रेलवे लाइन परियोजना के विरोध में किसानों का मोर्चा
Hatod, Indore | Jun 1, 2026 - इंदौर जिले में प्रस्तावित पूर्वी आउटर रिंग रोड और मनमाड रेलवे लाइन परियोजना के विरोध में किसानों ने सोमवार 12 बजे मोर्चा खोल दिया है। प्रभावित गांवों के सैकड़ों किसान कलेक्टर कार्यालय पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इन परियोजनाओं के लिए उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर गंभीर