बागपत: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अस्थाई बैरियर से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियर और उनके दोस्त की हुई मौत
मवीकलां गांव निवासी राजकुमार ने बुधवार की सुबह करीब साढे सात बजे जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के नांगलोई निवासी 24 वर्षीय कपिल अपने साथी 25 वर्षीय प्रयागराज कौशिक के साथ मंगलवार की देर रात देहरादून जा रहे थे। उसी दौरान ग्राम मवीकलां के पास अस्थाई बैरियर से कार टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीर इकट्ठे हो गए।