फारबिसगंज: पुरवारी झिरूवा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल, इलाज जारी
सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र के पुरवारी झिरूवा वार्ड संख्या10में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में चारों लोगों का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायलों में फकड़े आलम व उनकी पत्नी शर्मिला व पुत्री रूबेना और सिकंदर शामिल है.