फारबिसगंज: पूर्णिया के आरपीएफ टीम ने बथनाहा मंडल टोला के पास रेलवे सामग्री चोरी कर टोटो पर लादकर भाग रहे तीन युवकों को दबोचा
पूर्णिया के आरपीएफ इंस्पेक्टर सोहन पाल के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने बथनाहा मंडल टोला के पास रेलवे सामग्री चोरी कर टोटो पर लादकर भाग रहे तीन युवकों को रंगे हाथ दबोच लिया। आरपीएफ को सूचना मिली थी की बड़ी संख्या में रेलवे उपक्रम की चोरी हो रही है। यह सामग्री न केवल रेल परिचालन के लिए आवश्यक है बल्कि इसकी चोरी से रेल दुर्घटना की आशंका भी हो सकती है।