फारबिसगंज: प्रखंड के रंगदाहा मझुआ में 44वां त्रिकुंज महायज्ञ आगामी 19 से 23 मार्च तक होगा आयोजित, तैयारियां जोरों पर
प्रखंड के रंगदाहा मझुआ में 44वां त्रिकुंज महायज्ञ आगामी 19 से 23 मार्च तक आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर खैरखां के मुखिया प्रदीप मंडल की अध्यक्षता में लगातार कार्य चल रहा है। श्री त्रिकुंज महायज्ञ सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।