फारबिसगंज: आईटीआई स्थित सत्संग केंद्र में श्रीठाकुर अनुकुल चंद्र जी का 136वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा तैयारी जोरों पर
फारबिसगंज आईटीआई स्थित सत्संग केंद्र में 17 मार्च दिन रविवार को परम प्रेममय श्रीठाकुर अनुकुल चंद्र जी का 136वां जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारी जोरों पर की जा रही है। उक्त जानकारी सत्संग केंद्र के समीर कुमार देते हुए बताया की कार्यक्रम में बिहार, बंगाल के साथ-साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल होगें।