थावे: थावे थाना पुलिस ने मारपीट मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद कोर्ट में किया पेश
थावे थाना शिव स्थान के समीप पुलिस ने छापेमारी करते हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी थावे थाना प्रभारी धीरज कुमार ने दी।