भाटापारा: भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने देवरी मामले पर अलग-अलग दर्ज किए मामले
भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी में एक युवक से मारपीट का वीडियो वायरल होने एवं उसके पहले चाकू दिखाकर डराने धमकाने व मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग मामला दर्ज कर लिया है चाकू दिखाकर डराने धमकाने व मारपीट करने युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चाकू जप्त किया है मामला दर्ज कर भाटापारा ग्रामीण पुलिस जांच पड़ताल कर रही है