किशनगंज: खेत में गिरे बिजली के तार से करंट लगने से 4 भैंसों की हुई मौत
जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज ब्लॉक के हीरापुर गांव के खैरी के माळ में बड़ा हादसा हो गया। चरने गई चार भैंसें खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तार पहले से ही पोल से टूटकर जमीन पर पड़ा था। मृत भैंसें राजेंद्र लोधा की दो, शब्बीर खान की एक और आरिफ की एक थीं।