खुरई: नगर पालिका स्वच्छता टीम ने जन सहयोग से तालाब घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान, जल कुंभी सहित अन्य कचरा किया साफ
Khurai, Sagar | Feb 25, 2024 स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर पालिका की टीम ने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में रविवार को बड़े तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके तहत पॉलीटेक्निक कॉलेज रोड का घाट और मन्दिर घाट पर तालाब से जलकुंभी सहित अन्य कचरा साफ किया गया। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों सहित आमजन ने भी सहभागिता निभाई।