पिपरई: पिपरेसरा में दो पक्षों में हुए विवाद में एक दूसरे पर लगाए मारपीट करने के आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
पहले पक्ष के पिपरेसरा निवासी अक्षय यादव उम्र 18 वर्ष ने शनिवार को रात लगभग 8 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को शाम लगभग 5 बजे गांव के ही मनोज, विवेक, सुशीला यादव ने उसके साथ मारपीट की है वही इस मामले में दूसरे पक्ष की पिपरेसरा निवासी सुशीला यादव उम्र 35 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।