लोहरदगा। आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष के मद्देनज़र जिले में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों को चिन्हित कर वहां दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी को पुलिस से समन्वय स्थापित कर ओवर स्पीड व आवश्यक कागजातों की