शाजापुर: भाजपा कार्यालय में नगर मंडल की बैठक, विधायक अरुण भीमावाद ने मतदाता सूची अपडेट करने पर ज़ोर दिया
भाजपा कार्यालय शाजापुर में नगर मंडल की कामकाजी बैठक आयोजित हुई। विधायक अरुण भीमावद ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन देते हुए समय सीमा में मतदाता सूची अपडेट करने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष आशीष नागर ने संगठनात्मक गतिविधियों एवं शक्ति केंद्र बैठकों की समीक्षा की। बैठक में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।